फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल खत्म न करा पाने में एआर से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल को खत्म न करा पाने से खाद वितरण में पैदा हुई विषम परिस्थितियों को लेकर सीडीओ ने सहायक आयुक्त (एआर) से दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। भेजे पत्र में कहा है कि स्पष्ट करें कि उनके अधीन कार्यरत सचिवों द्वारा की जा रही हड़ताल को समाप्त करने में क्या प्रभावी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सीडीओ कमलेश कुमार वैश्य ने एआर को भेजे पत्र में कहा कि बुंदेलखंड में दलहनी, तिलहनी फसलों की बुवाई अक्तूबर व नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में हो जाती है। चालू माह में ही गेहूं की बुवाई होती है, लेकिन अक्तूबर माह में हुई वर्षा से खाद की मांग बढ़ गई थी। जनपद में 65 प्रतिशत खाद वितरण का लक्ष्य सहकारी संस्थाओं का है, जो 42 सहकारी समितियों के माध्यम होती है।
मगर, सचिवों के हड़ताल पर जाने से वितरण का कार्य प्रभावित हुआ। ऐसे में विषम परिस्थितियां पैदा हुईं। सीडीओ ने सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया है कि उत्पन्न परिस्थितियों में दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण दें। यह भी स्पष्ट करें कि उनके अधीन सचिवों द्वारा की जा रही हड़ताल को समाप्त करने के क्या प्रभावी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

550 मीट्रिक टन खाद जनपद को और मिली
हमीरपुर। जिला कृषि अधिकारी डॉ.सरस कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद में 13886 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया। शुक्रवार को निजी व सहकारी वितरण केंद्रों में 550 मीट्रिक टन डीएपी व 90 मीट्रिक टन एनपीके उर्वरक वितरण के लिए उपलब्ध कराई गई है। बताया कि जनपद में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी असुविधा के लिए कृषि अधिकारी के मो.नंबर 8468015884 पर सूचित कर सकते हैं।
पीसीएफ केंद्र में शनिवार को बंटेगी खाद
भरुआसुमेरपुर। पीसीएफ के किसान सेवा केंद्र में शनिवार को 1000 बोरी डीएपी वितरित होगी। पीसीएफ प्रभारी शिव सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम तक 50 एमटी खाद उपलब्ध होने की संभावना है। शनिवार को डीएपी का वितरण होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें