फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठसित क्षेत्र के श्रमिकों का शत प्रतिशत पंजीयन कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों का पंजीकरण कराने के लिए जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ.चंद्र भूषण ने ली। डीएम ने मजदूरों के पंजीकरण कराने के लिए विभागों का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने शत प्रतिशत लक्ष प्राप्त करने के निर्देश दिए। ताकि श्रमिकों लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा ईंट-भट्ठों, फैक्टरी, मनरेगा श्रमिकों का अभियान चलाकर पंजीयन बढ़ाएं। पंजीकरण कार्य में कामन सर्विस सेंटर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। अन्यथा की स्थिति में उनकी आईडी ब्लॉक कर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के लिए विभाग वार लक्ष्य आवंटित किए हैं। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य, डिप्टी कलेक्टर रवींद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. एके रावत, डीआईओ एनआईसी राजेश कुमार मदान आदि मौजूद रहे।
फाइलेरिया रोग से बचाव को खिलाए दवा
हमीरपुर। 22 नवंबर से 7 दिसंबर तक राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस चलेगा। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण फाइलेरिया रोग के संक्रमण, नियंत्रण और बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया कि फाइलेरिया के संबंध में ट्रेनिंग चलाकर उन्मूलन में सहयोग करें। डीपीआरओ को अभियान चलाकर साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि 22 नवंबर से घर-घर फाइलेरिया की दवा स्वास्थ्य विभाग खिलाएगा। डीएम ने डीआईओएस को निर्देशित किया कि स्कूलों में नाटक, निबंध, रैली के माध्यम से बच्चों को जागरूक करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें