सुमेरपुर में बेकाबू हाथी को लेकर जाता महावत।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। मैहर से लौट कर गुसियारी जा रहा हाथी कस्बे में बेकाबू हो गया। हाथी के साथ मौजूद 12 महावतों ने घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया और मोटी मोटी जंजीरों के सहारे बांधकर आगे के लिए रवाना हुए।
शनिवार को 12 साधु वेषधारी महावत हाथी को साथ लेकर कस्बे में आए और शाम को पशु बाजार प्रांगण में ठहर गए। शाम को हाथी अचानक बेकाबू हो गया और पशु बाजार प्रांगण में खड़े एक ट्रक को तहस-नहस कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। हाथी के साथ चल रहे महावतों ने घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया और मोटी मोटी जंजीरें पैरों में डालकर उसे भारी भरकम पेड़ के सहारे बांधा। सुबह भारी जंजीरों के सहारे वह हाथी को लेकर मौदहा की ओर रवाना हो गए। कस्बे से शांतिपूर्वक हाथी के गुजर जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। (संवाद)