फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे के लिए पुत्री ने पिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव में मकान पर कब्जा करने के लिए विवाहिता पुत्री ने वृद्ध पिता को जमकर पीटा और घर से बाहर धकेल दिया। गांव वालों के आने पर बेटी, दामाद व उसका पुत्र उसे धमकी देकर चले गए। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव निवासी रफीक के दो पुत्र गुड्डू व शकील कानपुर में रहते हैं। पुत्री नूरबानो की शादी कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर गांव में हुई थी। रफीक ने बताया कि काम धंधा न चलने पर करीब 10 वर्ष पूर्व नूरबानो परिवार सहित उसके पास इस शर्त के साथ यहां आकर रहने लगी कि जब उसका मकान बन जाएगा तो वह पिता का मकान खाली कर देगी। वर्तमान में रफीक का छोटा पुत्र शकील वृद्ध पिता की देखभाल के लिए कानपुर से गांव रहने के लिए आया है। नूरबानो ने भाई को घर में घुसने नहीं दिया। इस पर ग्रामीणों ने पंचायत कर पुत्र को पिता के साथ रहने के लिए दबाव बनाया। तब कहीं जाकर भाई घर में जा सका। जब पिता ने पुत्री को मकान खाली करने को कहा तो वह कब्जा करने के लिए अड़ गई। पुत्री ने पति और पुत्र के साथ मिलकर पिता को पीटा। किसी ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रफीक ने बताया कि उसने कई दिन पूर्व ललपुरा थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर मकान से कब्जा हटवाने की मांग की थी। बताया कि पुत्री, दामाद व उसके पुत्र ने उसे जमकर पीटा। गांव के जसवंत सिंह सहित अन्य लोगों के ललकारने पर मारपीट करने वाले चले गए। ललपुरा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई पहले की जा चुकी है। मारपीट के मामले में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें