राठ। एक सप्ताह पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक के सीने पर दूसरे युवक द्वारा तमंचा लगाए फोटो वायरल हुई थी। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक युवक हाथ में तमंचा लिए देखा जा रहा था। वहीं दूसरी फोटो में वही युवक किसी दूसरे युवक के सीने पर तमंचा सटाए थे। दोनों ने कपड़े से अपना चेहरा ढका हुआ था। कोतवाल राजेशचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि फोटो के आधार पर दोनों की पहचान की गई।
फोटो में तमंचा लिए युवक जालौन जनपद के कदौरा थाने के बसरेही गांव निवासी जीतेंद्र राजपूत व उसे तमंचा उपलब्ध कराने वाले चिकासी थाने के बिलगांव डांडा निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। वहीं वायरल फोटो में दिख रहे दूसरे युवक की शिनाख्त हो चुकी है। जिसे जल्द ही पकड़ा जाएगा।