फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन खरीद में छवि खराब करने की कोशिश : परमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। राम मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्टी युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने कहा कि जमीन खरीद संबंधी विवाद के पीछे कुछ भी नहीं है। कुछ राजनीतिक दल बेवजह इसको तूल देकर देश की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से चित्रकूट जाते समय स्टेशन मार्ग के ठडेश्वरी आश्रम में ठहरे युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज ने कहा जिस भव्यता के साथ राम मंदिर निर्माण की परिकल्पना की गई है। उसके पूर्ण होने के बाद यह विश्व की अनमोल धरोहर होगा। बताया कि अभी 60 फीट गहरी खुदाई के बाद 12 मीटर मोटी चट्टान तैयार कर नीचे 31 लेयर बनेंगे। अभी 26 लेयर का निर्माण हो गया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जमीन खरीद में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। प्रधानमंत्री ने लाखों की संख्या में गरीबों को आवास दिए हैं। अगर दिवाली पर प्रत्येक आवास में दो दीये जला दिए जाएंगे तो रामराज का सपना साकार हो जाएगा। देश से भ्रष्टाचार जल्द खत्म नहीं हो सकता है, क्योंकि देश का सिस्टम खराब है। जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा तब तक भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करना बेमानी है। डिजिटल लेनदेन ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए सभी को भेदभाव, जाति, संप्रदाय भूलकर एकजुट होना होगा। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण का भी समर्थन किया। इस मौके पर अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योर्तिमयानंद महाराज, स्वामी सत्यप्रकाश महाराज, स्वामी ओमानंद महाराज, दिव्य चेतना गिरी, मूलानंद महाराज, वैराग्यानंद महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें