फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: फांसी पर झूलता मिला नवविवाहिता का शव, पिता बोले दहेज के लिए कर दी बेटी की हत्या

Tue, 02 Nov 2021 03:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हमीरपुर के गहरौली गांव में एक नवविवाहिता धनतेरस घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना मुस्करा के गहरौली गांव के कोट मोहाल निवासी कल्लू साहू ने बताया कि उनके पुत्र परमलाल साहू की शादी राठ थानाक्षेत्र के अतरौलिया निवासी सेवा साहू की पुत्री रचना (22) से 2 वर्ष पूर्व हुई थी। अभी करवा चौथ के दिन परमलाल अपनी पत्नी रचना को मायके से लाया था।

मंगलवार को धनतेरस की सुबह बहू ने कमरे को बंद कर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस और मृतका के पिता को दी। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मौदहा के समक्ष थाना प्रभारी निरीक्षक उमापति मिश्रा सब इंस्पेक्टर सोनू चतुर्वेदी मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए राठ भेज दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी आ गए। मृतका के पिता सेवा साहू ने बताया कि पति शराब पीकर अक्सर उनकी पुत्री के साथ मारपीट करता था। पति, सास, ससुर दहेज की मांग कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें