फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पत्नी के मायके से न लौटने पर क्षुब्ध मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 24 Jul 2026 12:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर

सार

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर कस्बे में पत्नी के मायके से वापस न लौटने से आहत एक मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक वीरेंद्र कुमार की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान होकर 27 वर्षीय एक मजदूर ने राजकीय महाविद्यालय जाने वाले मार्ग पर बने रपटा की रेलिंग से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के इस खौफनाक कदम से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

शादी के बाद से मायके में रह रही थी पत्नी, फोन पर हुआ था विवाद

कस्बे के वार्ड नंबर 04 दंगल मैदान निवासी बिंदा प्रसाद अनुरागी ने बताया कि उनका पुत्र वीरेंद्र कुमार (27) मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वीरेंद्र की शादी पिछले वर्ष 22 मई को छतरपुर (मध्य प्रदेश) के बलरामपुर निवासी गुड़िया से हुई थी।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
परिजनों के अनुसार शादी के बाद से उसकी पत्नी महज दो बार ही ससुराल आई और अधिकांश समय मायके में ही रह रही थी। पत्नी के वापस न आने के कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर तनाव और विवाद रहता था। बुधवार देर रात भी वीरेंद्र की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी, जिसके बाद वह चुपचाप घर से निकल गया।

सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा शव, पुलिस जांच में जुटी

गुरुवार सुबह जब ग्रामीण राजकीय महाविद्यालय के रपटा की तरफ गए, तो उन्होंने वीरेंद्र का शव रपटा की रेलिंग से लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मृतक के परिजनों और स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन और सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयानों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें