हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से 29 अगस्त रात 11.59 मिनट तक खुला रहेगा।
यह अधिसूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है। कुल 312 पदों में सामान्य वर्ग के 112, ईडब्ल्यूएस के 40, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के चार, ओबीसी (यूआर) के 50, ओबीसी (बीपीएल) के 12, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 62, एससी (बीपीएल) के 12, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एसटी (यूआर) के 12, एसटी (बीपीएल) के चार पद भरे जाएंगे।