फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: अवैध मौरंग खनन का मामला, जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकती है सीबीआई

Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

हमीरपुर में बसपा और सपा शासनकाल में हुए मौरंग के अवैध खनन की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। सीबीआई जल्द न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इस मामले में जानकार बताते है कि सीबीआई ने नोटिस भेजकर पट्टा धारकों को दिल्ली तलब किया है, मगर मौरंग कारोबारी नोटिस मिलने की बात से खुद को अनजान बता रहे हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर नोटिस मिलेगा तो वह बयान दर्ज कराने दिल्ली जाएंगे। मौरंग के अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई जिले में अब तक आठ बार आकर यहां जांचकर इससे जुड़े करीब चार सौ से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। टीम ने जिल से अवैध खनन व सिंडीकेट के साक्ष्य भी जुटाएं हैं।

विज्ञापन

चर्चा है कि सीबीआई मामले की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने की तैयारी में है जिसके चलते सीबीआई ने अवैध खनन से जुड़े लोगों को नोटिस भेजकर दिल्ली तलब किया है। इसमें कुछ तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। जिले में 2007 से 2017 तक हुए अवैध खनन को लेकर याचिका दाखिल कर हाईकोर्ट से रोक लगाने की मांग की गई थी।

इसमें हाईकोर्ट ने जिले में संचालित 63 मौरंग खदानों के पट्टों के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में चल रहे खनन पट्टे निरस्त कर दिए थे जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी।

दिल्ली में तलब होने के मामले में मौरंग कारोबारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। जिले में पूर्व में आई सीबीआई ने उनसे पूछताछ की थी। बताया कि नोटिस मिलने के बाद दिल्ली जाएंगे। लेकिन अब तक उन्हें सीबीआई की ओर से नोटिस नहीं मिला है। इसलिए ज्यादा कुछ नहीं बता सकते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें