फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंख लगाकर उड़ने के लिए ‘हिंदी हैं हम’ मंच श्रेष्ठ माध्यम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। मातृभाषा ही एक ऐसा जरिया है, जिससे हम अपने व्यक्तित्व व आंतरिक कला कौशल का विकास करने में सक्षम हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा को मातृभाषा के जरिए नए पंख लगाकर उड़ने के लिए हिंदी हैं हम मंच एक श्रेष्ठ माध्यम है।
विज्ञापन

कस्बा स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंपोजिट में सोमवार अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान हिंदी हैं हम के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा त्रिवेदी ने कार्यक्रम की सराहना कर कहा इस तरह के अभियान से छात्र-छात्राओं में हिंदी कौशल और मातृभाषा के प्रति स्नेह भाव बढ़ेगा। जिससे उनका स्वर्णिम विकास होना निश्चित है।
कहा ऐसे अभियानों का लगातार चलते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें यासमीन, अंजलि, ज्योति, रिया शुक्ला, फैजल, रानी, पार्वती, मेहरुन, राजेश, प्रतीक्षा, डोली, तरुण, मीनाक्षी आदि शामिल रहीं। प्रतियोगिता में कक्षा 6 की छात्रा शिल्पी ने प्रथम स्थान, कक्षा 7 की छात्रा सनम ने द्वितीय व इसी कक्षा की छात्रा आलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में अध्यापिका शबीना, नसरीन, माधवी शर्मा, नीरज, कमलेश, क्रांति आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

छात्रा शिल्पी ने कहा हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा के साथ मातृभाषा भी है। हमें अपनी राष्ट्रभाषा पर गर्व है। वह राष्ट्रीय भाषा हिंदी को गौरवान्वित करने का और हिंदी के प्रति लोगों में रुझान बढ़ाने के लिए संकल्प लेती हैं। हिंदी हैं हम अभियान का हिस्सा बनने में उन्हें खुशी है।
छात्रा सनम ने कहा हिंदी एक ऐसी भाषा है जो हमें पूरी दुनिया में सम्मान दिलाती है। हिंदी में सरलता, सौम्यता के साथ विनम्रता की झलक है। यह दूसरे के हृदय को छू सकने की सामर्थ्य रखती है। हिंदी की पूरे विश्व में एक अलग छाप है। जो हमारे देश की पहचान है।
छात्रा आलिया ने कहा हिंदी हमारी पहचान है। हमारी राष्ट्रभाषा है जो पूरे विश्व में हमें सम्मान दिलाने के साथ हमारे देश को स्वर्ण मुकुट लगाती है। हिंदी हैं हम जैसे अभियान से लोगों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ेगी और युवा पीढ़ी भी हिंदी की ओर आकर्षित होगी। हमें हिंदी पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें