भरुआसुमेरपुर। आर्य समाज का वार्षिक चुनाव आम सहमति से निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें हरनारायण आर्य को प्रधान चुना गया। आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक डॉ. विवेक आर्य ने बताया बैठक कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में रामेश्वर आर्य के आवास पर हुई। वार्षिक चुनाव में आम सहमति से प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान रामफल आर्य, उपप्रधान रामअवतार व श्रीराम आर्य को चुना गया।
मंत्री प्रेमकुमार आर्य, वरिष्ठ उपमंत्री हरिकिशन सेन, उपमंत्री कैलाश प्रसाद सोनी व गंगासागर आर्य चुने गए। कोषाध्यक्ष गनेश प्रसाद आर्य, ऑडिटर उदयपाल आनंद, संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार द्विवेदी व दिनेश गुप्ता गप्पू, अधिष्ठाता पद की जिम्मेदारी रामनारायण आर्य को दी गई। संगठन मंत्री अखिलेश यादव, लक्ष्मीनारायन, पंकज सिंह, उमेश आर्य, संतोष आर्य व प्रचार मंत्री स्वनेश सोनी, विकल्प आर्य, अमर आर्य, सारथ आर्य व बबलू सोनी को दी गई।
पुस्तकालय मंत्री वेदप्रकाश आर्य, सहपुस्तक मंत्री सुमित आर्य, मीडिया प्रभारी लोटन प्रसाद आर्य एवं चंद्रकिशोर आर्य को बनाया गया है। वहीं बृजकिशोर यादव, चंदकिशोर शिवहरे, हरकिशोर गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद, सुंदर लाल, रामनारायन, सत्यजीत, सुखनंदन, रामविलास सिंह, डॉ. शिवगोपाल, लोटनप्रसाद, रामचंद्र शिवहरे, रामकिशोर आर्य को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। (संवाद)