फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी विषय में सुधार के लिए विशेष प्लान तैयार

Wed, 04 Nov 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रेरणा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों के अंग्रेजी विषय में सुधार के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। हर शुक्रवार को सुबह 11 से 12 बजे तक प्रत्येक सरकारी स्कूल में अंग्रेजी विषय में संवाद के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


 इसके साथ ही पाठन सामग्री भी तैयार कर ली गई है। इसे शीघ्र ही सेंटर हेड टीचरों को भेजा जाएगा। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बुधवार को प्रेरणा अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रेरणा अभियान के तहत पहले चरण में अंग्रेजी तथा गणित विषय पर विशेष फोकस किया है। इसके तहत स्कूलों के शिक्षकों को आवश्यक ट्रेनिंग देने के साथ बच्चों के शैक्षणिक सुधार के लिए बेसलाइन, एंड लाइन सर्वे भी किया गया है। सर्वे के आधार पर ही रिपोर्ट कार्ड तैयार किए गए हैं।

इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में अंग्रेजी विषय में सुधार की दृष्टि से निबंध लेखन तथा लघु नाटिका प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताएं दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह तक निर्धारित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर से सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य जगदीश कौशल विशेष रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें