हमीरपुर। इंडिया टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में फिटगवा टीचर्स प्रीमियर लीग सीजन चार का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले मैच गोहांड ब्लास्टर और मौदहा ब्लास्टर के बीच हुआ। इसमें गोहांड के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल दिखाते हुए 18 रन से जीत दर्ज की।
शहर के राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम में प्रीमियर लीग का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष कुलदीप ने फीता काटकर किया। पहले मैच में मौदहा ब्लास्टर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी गोहांड ब्लास्टर टीम के ओपनर बल्लेबाज रामपाल ने 9 गेंदों में 10 रन और संजय राजपूत ने 16 गेंदों में 11 रन बनाकर मतबूत शुरुआत दी। चौथे ओवर में कुलदीप ने दोनों ओपनर बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आए पुरु यादव ने 23 और प्रबल राजपूत के 28 रनों की बदौलत गोहाड टीम 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाने में सफल हुई।
मौदहा टीम के गेंजबाज सूरज और कुलदीप ने दो-दो विकेट लिए और अवधेश व सौरभ को एक-एक विकेट मिला। तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मौदहा ब्लास्टर टीम की शुरुआत खराब रही। पहला विकेट नितिन के रूप में गिरा। वह बगैर खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अभिषेक ने 25 रनों की पारी खेली और कुलदीप ने 15 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद सौरभ और रामप्रकाश कुछ खास नहीं कर पाए। संजय पाल ने 17 रन बनाकर टीम को जिताने का प्रयास किया लेकिन दूसरे पर उन्हें मजबूत साथ नहीं मिला। पूरी टीम 20 ओवर में 89 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोहांड ने 18 रन से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो प्रबल राजपूत रहे।
दूसरे मैच में राठ ने मुस्करा को 61 रन से हराया
हमीरपुर। शहर के स्टेडियम में प्रीमियर लीग का दूसरा मुकाबला राठ और मुस्कार टीम के बीच हुआ। इसमें मुस्करा टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकासन पर 145 रन बनाए। इसमें रोहित 34, सुनील 29, संदीप ने 22 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राठ टीम 13.4 ओवर में 84 रन पर ही ऑलआउट हो गई।