फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीएलएड प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं आज से शुरू

Sun, 26 Oct 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/गहरौली। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 अक्तूबर सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। प्रशिक्षुओं को 80 से 100 किमी. की दूरी तय कर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


जनपद में संचालित सभी डीएलएड महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बीते कई सालों से जनपद महोबा के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, मुकुंद लाल तिवारी इंटर काॅलेज व डीएवी इंटर काॅलेज बनाया जा रहा है।

स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली के प्राचार्य लोकेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि जनपद के काॅलेजों से डीएलएड का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग 600 प्रशिक्षुओं को 80 से 100 किमी की दूरी तय करके अपने-अपने परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। बीते माह कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा केंद्र जिले में बनाए जाने के लिए डीएम को ज्ञापन देकर मांग भी की थी, लेकिन इसके बाद भी परीक्षा केंद्र महोबा में बनाए गए हैं। वर्ष 2017 से 2023 बैच के प्रथम सेमेस्टर में जिनका बैक लगा हुआ है, उन प्रशिक्षुओं की परीक्षाएं आज 10 बजे शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं दो दिन तक चलेंगी।
विज्ञापन

-

इन महाविद्यालयों में डीएलएड की मान्यता

जिले के अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय सरीला, स्व. पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली, श्री हीराननंद पीजी कालेज बिवांर, सरस्वती विद्यापीठ महिला महाविद्यालय रागौल, सुंदर लाल शिवहरे महाविद्यालय मकरांव, किशनु बाबू शिवहरे महाविद्यालय सिसोलर, ओम हरिहर महाविद्यालय कुंडौरा में डीएलएड कोर्स की मान्यता प्राप्त है। इन सभी काॅलेजों से डीएलएड 2024 बैच प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें