कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (17) अपनी बुआ के लड़के से शादी की बात को लेकर शनिवार को उसके घर पहुंच गई। जहां उसने शादी को लेकर इनकार कर दिया। इसके बाद इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और फिर अपने हाथ की नस काट ली।
घटना के बाद लड़की और लड़के के परिजनों के हाथों फूल गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कर परिजनों को सूचना दी। सीओ राजेश कमल ने बताया कि दोनों रिश्तेदार हैं। परिजनों को सूचना दी गई है मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।