फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पिता ने डांटा तो प्रेमी के घर पहुंच गई युवती, कोतवाली में किया ये काम, फिर मंदिर में रचाई शादी

Sun, 31 Dec 2023 12:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में एक युवती को उसके पिता ने डांट दिया। इससे नाराज युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। इसके बाद वह प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां इकरारनामा दिया और फिर मंदिर में पहुंचकर दोनों शादी रचा ली।
विज्ञापन
राठ के सांईं मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाते पुष्पा व सतीश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर के राठ में प्रेम विवाह में परिजनों के बाधा बनने पर युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो प्रेमी प्रेमिका शादी पर अड़ गए। बाद में दोनों ने चौपरा मंदिर में बने साईं मंदिर पहुंच कर शादी रचाई।
विज्ञापन


शहर के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी पुष्पा उर्फ प्रिंसी (20) ने बताया करीब तीन साल पहले मोहल्ले के सतीश कुमार अहिरवार से प्रेम हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। बताया इस शादी के लिए उनके परिजन तैयार नहीं थे। शुक्रवार शाम उनके प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने डांट फटकार लगाई। प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की ठान चुकीं पुष्पा सतीश के घर जा पहुंचीं।

सतीश के परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई। जहां दोनों बालिग होने की बात कहते हुए साथ रहने की जिद पर अड़ गए। जहां से दोनों चौपरा मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन


वहां सांईं मंदिर में शादी कर ली। शादी में सतीश के परिजन शामिल हुए। वहीं, पुष्पा के परिजनों ने दूरी बना ली। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा दोनों बालिग थे और स्वेच्छा से साथ जाने की बात लिख कर दी। जिस पर दोनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें