फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: समिति में अध्यक्ष रहे डीआईओएस ने भाई का किया चयन, होगी जांच

Sun, 31 Dec 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कुरारा स्थित श्री हरि संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक चयन में डीआईओएस ने समिति का अध्यक्ष रहते अपने भाई का चयन कर दिया। विद्यालय में तीन अस्थायी शिक्षकों का चयन किया गया। जिसमें डीआईओएस के भाई के अलावा अन्य दो लोगों द्वारा ज्वाइनिंग ले ली। प्रभारी जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शिक्षक विहीन संस्कृत विद्यालयों में अस्थायी शिक्षकों की तैनाती करने के शासन के निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक केके ओझा द्वारा दो जून को विज्ञप्ति प्रकाशित कराई गई। जिसमें कुरारा कस्बा स्थित श्री हरि उच्च माध्यमिक संस्कृत विद्यालय में तीन पदों साहित्य, व्याकरण व आधुनिक विषय जीव विज्ञान के लिए आवेदन मांगें गए। विद्यालय में मैनेजमेंट कमेटी न होने के कारण जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक व चयन समिति अध्यक्ष के पद पर रहते शिक्षकों का चयन किया।
जिसमें आरोप है कि अपने भाई शैलेंद्र कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम व पोस्ट जगन्नाथपुर जिला औरेया का जीव विज्ञान विषय के शिक्षक पर चयन किया। सभी को 30 नवंबर 2023 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया। साहित्य व व्याकरण विषय के शिक्षकों ने विद्यालय में ज्वाइन भी कर लिया। लेकिन जीव विज्ञान विषय के शिक्षक पद पर चयनित डीआईओएस ने भाई ने ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन

मामले में आरोप लगाते हुए एक अभ्यर्थी ने मुख्यमंत्री समेत अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेज जांच की मांग की। प्रभारी जिलाधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि डीआईओएस पर गंभीर आरोप हैं। समिति गठित कर मामले की जांच कराई जाएगी। कमी पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी।
-
जांच कर कार्रवाई की मांग
- कुरारा क्षेत्र के जखेला गांव निवासी संजीव कुमार पाठक द्वारा मामले की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि योग्यता व मैरिट पर पारदर्शी ढंग से चयन होना चाहिए। गुणांक अधिक होने के बाद साक्षात्कार में डीआईओएस द्वारा अधिक अंक दिलाए गए। जबकि वह बीते 20 वर्षों से शिक्षण कार्य से जुड़े है। जांच होने पर अपने आप सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें