फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: दबंग के डर से अनुसूचित जाति की युवती ने खाया जहर, गांव का युवक जबरन उसे बुलाता था घर

Tue, 06 Jul 2021 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव का ही दबंग उनकी पुत्री पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता है। सोमवार शाम आरोपी ने फोन कर उनकी पुत्री को अपने पास बुलाया। न आने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में गांव के दबंग ने अनुसूचित जाति की युवती को डरा-धमकाकर अपने पास आने के लिए मजबूर किया। इससे सहमी युवती जहर खाकर आरोपी के पास पहुंच गई। जहां आरोपी व उनके परिजनों ने युवती से मारपीट कर उसे बेसुध कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। युवती के पिता ने दबंगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने बताया गांव का ही दबंग उनकी पुत्री पर जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता है।

सोमवार शाम आरोपी ने फोन कर उनकी पुत्री को अपने पास बुलाया। न आने पर उसे व परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया धमकी से सहमी उनकी पुत्री ने जहर खा लिया। जिसके बाद अपने परिवार की जान बचाने के लिए आरोपी की छत पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जहर खाकर आने की जानकारी होने पर आरोपी व उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की। जिससे वह बेहोश होकर छत पर ही गिर गईं। जानकारी होने पर पिता मौके पर पहुंचे। जहां आरोपियों ने उन्हें जाति सूचक गालियां देते हुए धमकी दी।

किसी तरह आरोपियों के घर से अपनी बेटी को निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। पिता ने बताया वह परिवार समेत ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। उनकी बेटी घर पर रहकर पढ़ाई करती थीं। आरोप है दबंग बीते दो साल से बेटी को परेशान कर रहा था। डर की वजह से इंटर के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें