फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की सिकुड़ी पटरियों में आया गैप

Mon, 02 Jan 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर रेलवे स्टेशन में पटरियों की गैपिंग को भरते रेलवे कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड का असर रेलवे की पटरियों पर भी देखने को मिल रहा है। ठंड के चलते पटरियां सिकुड़ रही हैं। जिससे जोड़ों के स्थान पर गैपिंग बढ़ गई है। इस गैपिंग को रेलवे कर्मचारी लोहे के गुटके लगाकर भर रहे हैं। ताकि लाइनों को दुरुस्त रखा जाए और यातायात में किसी तरह का प्रभाव न पड़े। गौरतलब हो कि रेलवे ट्रैक गर्मियों में कुछ सेमी बढ़ जाते है। तो
विज्ञापन


वहीं सर्दियों में पटरियों के सिकुड़ जाने से जोड़ के स्थानों पर कुछ सेमी की गैपिंग बढ़ जाती है। लाइनें सिकुड़ जाने से रविवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक की लूप लाइन में जोड़ों के स्थान पर करीब दो इंच की गैपिंग नजर आई। जिससे ट्रेनों को गुजारने में दिक्कत आ सकती है। शाम को इंटरसिटी के बांदा से चलने की सूचना मिलने के बाद स्टेशन

मास्टर नरेंद्र कुमार वर्मा ने प्लेटफार्म के साथ एक नंबर की लूप लाइन का भी निरीक्षण किया। जिस पर उन्हें कई स्थानों पर गैपिंग नजर आई। तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल तकनीकी विभाग को दी और मौके पर बुलाकर कार्य शुरू कराया। तकनीकी विभाग के कर्मचारी गैपिंग के स्थानों पर लोहे के गुटके लगाकर भरपाई की। इसके बाद ही इंटरसिटी एक्सप्रेस को गुजारा गया। स्टेशन मास्टर का कहना था कि इस गैपिंग से कोई खतरा नहीं था। लेकिन ऐतिहात के तौर पर यह कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें