हमीरपुर। थाना ललपुरा के टीकापुर गांव में अपराध से बेनामी संपत्ति एकत्र करने वाले हिस्ट्रीशीटर की संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिला मजिस्ट्रेट ने दिए हैं। पुलिस ने करीब एक करोड़ सात लाख की अवैध चल अचल संपत्ति कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है।
ललपुरा थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि राघवेंद्र सिंह उर्फ रग्घु निवासी टीकापुर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई गई है। बताया कि गैंगस्टर एक्ट के इस आरोपी ने अपने माता पिता, भाइयों व बहनों के नाम अवैध चल-अचल संपत्ति अर्जित कर विभिन्न बैंकों में जमा किया तथा जमीन क्रय की है। यह संपत्ति करीब एक करोड़ सात लाख 17 हजार 924 रुपये की है। आरोपी गिरोह बनाकर अपराध करता रहा है। गैंग लीडर राघवेंद्र सिंह पर कई थानों में 25 आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। इसे टॉप-10 में सूचीबद्ध गैंग का लीडर व चिंहित आपराधिक माफिया किया गया हैं।
थाना जलालपुर हत्या के प्रयास, कानपुर देहात जनपद के थाना मूसानगर, थाना कुरारा व थाना ललपुरा में आपराधिक मामलों के साथ खनिज अधिनियम के मामले दर्ज हैं।