जिला अस्पताल के जांच केंद्र में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला अस्पताल में बुखार, खांसी और सिरदर्द के ज्यादातर मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा डेंगू भी तेजी से पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले छह मरीजों की जांच हुई। इसमें से चार लोगों मं डेंगू की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार को लैब में एलीजा किट से छह मरीजों की जांच हुईं। एलीजा किट से हुई जांच में चार लोगों कि डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को करीब 1065 मरीजों ने पर्च बनवाए, जिनमें 141 मरीजों ने खून की जांच कराई। जांच कक्ष में लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ रही।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनय प्रकाश ने बताया कि डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच एलीजा किट से की जा रही है। उन्होंने कहा कि चार लोगों में शहर के भिलावां की माया देवी, कालपी चौराहा के मोहित, अंशिका निवासी पावर प्लांट, रंजीत निवासी अरतरा मौदहा को डेंगू निकलने की पुष्टि हुई है।