फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
नगर के चौरादेवी में बारिश से बचती महिलाएं व परिसर में भरा पानी। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
राठ। बुआई और सूख रहीं फसलों को बुधवार दोपहर हुई जोरदार बारिश से राहत मिली। वहीं उमस और गर्मी से बेहाल लोग खुश नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी। सरसई गांव के नीरज मिश्रा, भरत कुमार, औंता के चेतराम राजपूत, रामजी द्विवेदी, चिल्ली के प्रगतिशील किसान रघुवीर सिंह, धूराम आदि ने बताया अधिकांश किसानों ने उड़द, मूंग, मूंगफली, सोयाबीन आदि की बुआई कर ली है।
बारिश न होने से फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। बुधवार दोपहर मामूली बारिश हुई। यह बारिश खेतों में अमृत के समान लाभकारी है। वहीं मझगवां क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। लखन बाल्मीकि ने बताया बारिश न होने से उड़द, मूंग की बुआई पिछड़ गई थी। बुधवार को पर्याप्त बारिश होने से खेत लबालब भर गए हैं। अब आसानी से बुआई हो जाएगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
हमीरपुर। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत इस सप्ताह मध्यम वर्षा होने की संभावना है। जुलाई के प्रथम पखवारे में पर्याप्त बरसात न होने से किसान खरीफ की फसल नहीं बो पाए थे। लेकिन बाद में बारिश होने से ज्यादातर किसानों ने अपनी फसलें बो दी हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
इस बीच अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम 24 से 27 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि 22 जुलाई को 7.5 से 10 एमएम व 23 जुलाई को 23.4 से 24.6 एमएम के बीच बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं चल सकती हैं। केवीके कुरारा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने किसानों को सलाह दी है खरीफ फसलों की बुआई कर लें। मूंगफली व तिल की फसल की बुआई वर्षा न होने की दशा में करें। (संवाद)
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत
भरुआसुमेरपुर। मंगलवार देर शाम बिजली गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। पंधरी गांव के किसान चुनमुन सिंह व रामगोपाल कुटार ने बताया बिजली गिरने से उनके पालतू गोवंश मरे हैं। उधर बुधवार को दिन भर बारिश का क्रम बना रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। वहीं बारिश होने से किसान खुश नजर आए। किसानों के अनुसार मंगलवार को देर शाम व बुधवार को दिन भर हुई बारिश से खरीफ की फसलों को जीवनदान मिला है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें