मौदहा। गर्भवती को अचानक रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छिमौली गांव निवासी आरती (26) का विवाह महोबा के खिरुही खम्हरिया गांव निवासी नरेश के साथ करीब आठ साल पूर्व हुआ था। जिसकी एक छह साल की पुत्री भी है। आरती दूसरी बार चार माह से गर्भवती थी। इधर काफी समय से मायके छिमौली में रह रहीं थीं।
बुधवार सुबह अचानक उन्हें रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन गांव की आशा नीता को जानकारी देकर सीएचसी लेकर गए। जहां महिला चिकित्सक नूपुर सचान ने गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए भेज दिया। लेकिन गर्भवती की मौत हो गई। डा. नूपुर सचान ने बताया इलाज शुरू करने के पहले ही उसकी मौत हो गई। (संवाद)