फोटो 18 एचएएमपी 35- कार में फायरिंग के निशान। सोशल मीडिया
भरुआ सुमेरपुर। नेशनल हाईवे 34 पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी के दौरान ट्रक मालिक के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में ट्रक मालिक ने भी फायर झोंक दिए। इस पर बदमाश कार से ललपुरा थानाक्षेत्र के पौथिया गांव के समीप पहुंचे और वाहन छोड़कर भाग निकले। घटना नरायनपुर गांव के समीप हुई। वहीं थानाध्यक्ष ने इससे इन्कार किया है।
रविवार रात नेशनल हाईवे 34 के किनारे नरायणपुर के समीप अज्ञात बदमाश खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर रहे थे। इसी बीच ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गया। इस पर बदमाशों ने फायर कर दिया। जवाब में ट्रक मालिक ने भी फायर किए। घटना के बाद बदमाश अपनी कार से भाग निकले। ट्रक मालिक ने सूचना पुलिस को दी।
इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की। वहीं बदमाश कुंडौरा एवं पौथिया मार्ग पर नर्सरी के पास वाहन छोड़कर भाग गए। ललपुरा पुलिस ने वाहन बरामद किया। ललपुरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि फायरिंग की घटना संदिग्ध लग रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही घटना का खुलासा होगा। वहीं थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि घटना कुछेछा के समीप पेट्रोल पंप के पास की है जांच की जा रही है।