फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लगाने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। औंड़ेरा गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने के मामल में लेखपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवादित भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने से चार दिन तक गांव में तनाव की स्थिति रही थी। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों व प्रशासन के बीच सहमति बनने पर प्रतिमा हटा दी गई थी।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के औंड़ेरा गांव में 12 अप्रैल की रात ग्राम समाज की विवादित भूमि पर बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। बिना अनुमति के प्रतिमा लगाए जाने पर प्रशासन सख्त हो गया था लेकिन गांव की महिलाएं प्रतिमा की हिफाजत के लिए दिन रात डटीं रहीं। 16 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय में ग्रामीणों व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच तीन घंटे तक वार्ता हुई। अधिकारियों ने जमीन के विवाद का निस्तारण होने पर दो माह बाद प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उसी स्थान पर हाईटेक लाइब्रेरी बनवाने की बात भी कही थी। इसके बाद देर शाम प्रतिमा हटाकर पंचायत भवन में रखा दी गई थी।
मामले में लेखपाल आरती गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 12 अप्रैल की रात 12 बजे औंड़ेरा गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने बंजर भूमि पर बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित कर दी। उस भूमि पर न्यायालय अपर आयुक्त द्वितीय चित्रकूट धाम में वाद विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें