फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फायरिंग में पिता-पुत्रों समेत पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के परछा गांव में रविवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के शिकायती पत्र पर पुलिस ने जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परछा गांव निवासी जियाउद्दीन उर्फ बच्चा ने पुलिस को शिकायती पत्र दिए। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब पौने छह बजे वह मौदहा जाने के लिए गांव के टैक्सी स्टैंड पर खड़े थे। गांव के सुम्मा, उसके बेटे सद्दाम व अरवाज, खुर्शीद और बच्चा अवैध तमंचे लेकर आए। पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। सुम्मा ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। पीड़ित ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें