फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: देवी पंडाल से लाैटकर युवक ने फंदा लगाया, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के बिदोखर पुरई गांव में रविवार देर रात राजमिस्त्री ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के बाहर थे। वापस लाैटने पर राजमिस्त्री फंदे से लटका मिला। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी मौदहा ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश निषाद ने बताया कि घर की महिलाएं देवी मां के दर्शन के लिए पंडाल गई थीं। बेटा अवधेश (28) भी साथ गया था। वहां से पहले आकर अवधेश अपने कमरे में चला गया। पंडाल से वापस लाैटने पर अवधेश की पत्नी नंदनी ने कमरे का दरवाजा खोलने के लिए धक्का दिया लेकिन वह नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने उसे तोड़ दिया। अंदर का शव पंखे से लटका रहा था। आनन-फानन में उसे मौदहा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता के अनुसार अवधेश की शादी करीब चार वर्ष पहले मोराकांदर गांव निवासी नंदनी से हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है जिसका जन्मदिन बीती 16 तारीख को मनाया गया था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा अवधेश राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। थानाप्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि जांच के दाैरान परिजन पुलिस को युवक के जान देने का कारण नहीं बता सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच व रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें