हमीरपुर। कलक्ट्रेट सभागार में राज्य जलशक्ति व प्रभारी मंत्री हमीरपुर रामकेश निषाद की अध्यक्षता में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था व जन समस्याओं के दृष्टिगत बैठक की गई। प्रभारी मंत्री ने जिले में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण, सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य, कानून, मिशन शक्ति, गोशालाओं की स्थिति आदि के संबंध में जानकारी ली गई।
उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि उर्वरक वितरण केंद्रों पर खाद की उपलब्धता कराई जाए। प्रत्येक किसान को जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराई जाए। रोस्टर के मुताबिक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। चिकित्सा व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाएं।
मौके पर डीएम घनश्याम मीना, एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, अपर एसपी मनोज कुमार गुप्ता, डिप्टी कलक्टर पैगाम हैदर, एसडीएम केडी शर्मा, चेयरमैन कुलदीप निषाद, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।