रक्तदान शिविर
राजकीय महाविद्यालय धनेटा में सुबह 10:00 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खेल
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में सुबह 10:00 बजे से अंडर-19 लड़कों की जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में सुबह 11:00 बजे से अंडर-19 लड़कों की खो-खो, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
स्वास्थ्य जांच
शिविर-सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम बड़सर की ओर से सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ग्राम पंचायत बड़सर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जागरूकता शिविर
बिजली बोर्ड विश्राम गृह अणु में सुबह 11:00 बजे से उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन होगा। शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हल किया जाएगा।