फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सर्वे रिपोर्ट नहीं हुई सार्वजनिक तो भूख हड़ताल पर किसान

विज्ञापन
फोटो08एचएएमपी 16- कलक्ट्रेट के गोल चबूतरा पर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों ने फसल बर्बादी का हिसाब मांगने के लिए कलक्ट्रेट का रुख किया है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल दैवी आपदा से हुए फसल नुकसान की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर है। हालांकि सदर एसडीएम अभिषेक कुमार ने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने फसल बीमा का मध्यावधि सर्वे कराने की भी मांग की है। बृहस्पतिवार को चंदौत गांव के मंगल सिंह, जयपाल सिंह और अलखराम भूख हड़ताल पर बैठे। किसानों का कहना है कि अगस्त-सितंबर की बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ। प्रशासन को कई पत्र दिए गए, पर कोई समाधान नहीं निकला। संगठन अध्यक्ष गुलाब सिंह ने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं, पर उनकी मेहनत का मूल्यांकन नहीं हो रहा। फसल बीमा के बाद भी किसानों को उचित लाभ नहीं मिलता। नुकसान के आकलन की जानकारी किसानों से क्यों छिपाई जा रही है।
किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मध्यावधि सर्वेक्षण की मांग की। उन्होंने व्यक्तिगत फसल क्षति के दावों का निस्तारण कराने को भी कहा है। यहां पर अलखराम, बालस्वरूप कुशवाहा, राजेश कुमार अवस्थी समेत अन्य किसानों ने कहा। उन्होंने केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नुकसान का हिसाब और राहत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें