फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रसायन का खाद्यान्न करें उत्पादन- अपर महाधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। किसान सब्जियों व फसलों की पैदावार में रसायनिक खादों का प्रयोग न करें। यह बात अपर महाधिवक्ता महेश चंद्र ने एक संगोष्ठी के दौरान कही।
विज्ञापन

मुस्करा कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान अपर महाधिवक्ता महेशचंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि हर व्यक्ति खेतों की मेड़ों पर और घरों में भी सब्जी की पैदावार करे। किसान को बिना रसायनिक खाद के गेहूं की पैदावार करनी चाहिए। बताया कि ऐसा करने से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

डॉ. मनोज त्रिपाठी ने कहा कि रसायन के प्रयोग से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, जिला पंचायत सदस्य करन दद्दू, अभिषेक तिवारी, विनोद त्रिपाठी, बंडवा के पूर्व प्रधान अवधेश सोनकिया, भागवत शिवहरे, कन्हैया दीक्षित प्रधान न्यूरिया सहित अन्य प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें