फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के बेटे ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। चुरहा गांव में सब्जी की पैदावार में घाटा होने से परेशान किसान के बेटे ने खेत में कीटनाशक पी लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चुरहा गांव निवासी सरवन अहिरवार के नाम पर सात बीघा कृषि भूमि है। सरमन का मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उनके बड़े पुत्र पंकज (15) पर थी। पड़ोसी चंद्रप्रकाश ने बताया कि शनिवार शाम पंकज ने खेत पर रखी कीटनाशक पी लिया। मौके पर मौजूद छोटे भाई पवन (7) ने घर पहुंच परिजनों को जानकारी दी। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल ला रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया कि पंकज तीन बीघा में सब्जी की खेती किए था। जिससे परिवार का गुजारा चलता था। चंद्रप्रकाश ने बताया कि सब्जी की पैदावार अच्छी नहीं हो रही थी। जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। चार भाई बहनों में मृतक सबसे बड़ा था। अपने पीछे मां कमली उर्फ कमलेश, बहन प्रियंका, भाई पवन व अमित को रोता बिलखता छोड़ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें