फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी लगा रहे किसान की सदमे से मौत

Thu, 09 Nov 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललपुरा थानाक्षेत्र के रूरीपारा गांव में खेत में पानी लगा रहे किसान की सदमे से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दो साल पूर्व बैंक से दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। उसे चुका न पाने की चिंता में परेशान रहता था। मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन



ग्राम रूरीपारा निवासी ज्ञान सिंह (52) अपने खेत पर सिंचाई करने के लिए रात में खेत गया था। जब सुबह घर खाना खाने नहीं आया तो उसकी पुत्री रचना दोपहर 12 बजे खाना लेकर खेत पर गई। वहां ज्ञान सिंह ने खाना खाया। उसके बाद वह पाइपों को समेटने लगा। बेटी रचना ने बताया की पाइप समेटते समय ही पिताजी खेत पर गिरकर तड़पने लगे।

पिता को तड़पता देख उसने मदद के लिए शोर मचाया। पड़ोसी खेतों के किसान आवाज सुनकर दौड़ पड़े। बेहोशी की हालत में किसान उसे बैलगाड़ी पर लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों कोहराम मच गया। किसान ज्ञान सिंह अपने पीछे चार लड़कियां और दो लड़के छोड़ गया है।
विज्ञापन


जिसमें दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। चचेरे भाई गजराज ने बताया कि पिछले साल लड़की की शादी में उसने करीब दो लाख का कर्ज छानी स्थित इलाहाबाद बैंक से लिया था। जिससे वह चिंतित रहता था। उसके 10 बीघे खेत हैं जिसमें सात बीघा बंजर पड़ी है। सिर्फ तीन बीघे में ही खेती करता था। बताया कि इसी चिंता में उसे हार्ट अटैक पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें