भरुआ सुमेरपुर। सोमवार की रात संतुलन बिगड़ने से छत से गिरकर घायल हुए किसान की बुधवार देर रात कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। किसान की मौत से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
क्षेत्र के पंधरी गांव निवासी किशन सिंह (30) सोमवार की रात संतुलन बिगड़ने से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उन्हें इलाज के लिए कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार देर रात किशन ने दम तोड़ दिया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी दो वर्ष पूर्व ममता सिंह से हुई थी। बड़े भाई संदीप ने बताया कि किशन खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार सुबह शव गांव पहुंचते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पिता अन्नी बाबू सिंह, भाई संदीप सिंह और पत्नी ममता बिलखते रहे। दोपहर बाद गांव में अंतिम संस्कार किया गया।