भरुआ सुमेरपुर। कस्बे में थाने के सामने नेशनल हाईवे पर खराब हुई टाटा मैजिक गाड़ी को लेकर एनएचएआई कर्मचारियों और चालक के बीच कहासुनी हो गई। देखते-ही-देखते विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
नेशनल हाईवे पर टाटा मैजिक अचानक खराब होकर खड़ी हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही एनएचएआई की टीम ने चालक से हाईवे पर गाड़ी खड़ी होने का कारण पूछा। इस पर चालक उलझ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जांच में चालक के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद यातायात पुलिस ने चालक का भारी-भरकम चालान काटकर उसे आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।