फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सिंचाई करते करंट से किसान की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
बिहुनी खुर्द गांव में रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के गांव बिहुनीखुर्द में एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत की सिंचाई करने के दौरान हैंडपंप में करंट उतरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

बिहुनीखुर्द निवासी सेवाराम राजपूत ने बताया कि उनके चाचा रामसहोदर (50) सोमवार की सुबह खेत पर सब्जी के पौधों की सिंचाई के लिए गए था। खेत में सिंचाई के दौरान हैंडपंप में लगे सबमर्सिबल से उन्हें करंट लग गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रामसहोदर अपनी छह बीघे जमीन पर खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके एक पुत्र उत्तम व दो पुत्रियां राजकुमारी और रिंकी हैं। जिनमें बड़ी पुत्री राजकुमारी व पुत्र उत्तम की शादी हो चुकी है। अभी छोटी पुत्री रिंकी (18) इंटर में पढ़ रही है। भतीजे सेवाराम ने घटना की तहरीर कोतवाली मुस्करा में दी है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। कोतवाल उमापति मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

बिहुनी खुर्द गांव के खेत में घटना के बाद लगी भीड़।- फोटो : HAMIRPUR

मृतक रामसहोदर की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें