मौदहा। मंगलवार रात नित्यक्रिया के लिए गए वृद्ध का पैर फिसलने से तालाब में गिर गए। कीचड़ में फंसने के कारण रात भर तालाब में पड़े रहे और उनकी मौत हो गई। बुधवार शाम घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बिवांर थानाक्षेत्र के रोहारी गांव निवासी किसान रामखिलावन कुशवाहा (68) मंगलवार रात नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर तालाब के पास गए थे। तभी उनका पैर फिसल गया। वह तालाब में जा गिर और कीचड़ में फंसने के कारण बाहर नहीं निकल सके। रातभर तालाब में पड़े रहने के कारण उनकी मौत हो गई। मृतक के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।
बुधवार शाम उनका शव तालाब में देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उनके पुत्र जगमोहन ने बताया कि गांव के तालाब में पानी खत्म है, मौजूदा में सिर्फ कीचड़ भरा है। जिसमें पैर फंसने से वह बाहर नहीं निकल सके। उनके तीन पुत्र जगमोहन, राकेश व छोटा बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। ग्राम पंचायत सचिव रामशेखर विश्वकर्मा ने सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया है।