संगम को जाने वाली सड़क का निरीक्षण करते डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शहर में करोड़ों की लागत से बनाई गई सीसी सड़क व सड़क मरम्मत का काम बुधवार शाम जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर देखा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखने के लिए जिलाधिकारी ने सड़क भी खुदवाई। उन्होंने दोनों सड़कों की गुणवत्ता और मानक की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
शहर स्थित यमुना पुल से संगम मोड़ होते हुए बेतवा पुल तक की सड़क की वर्ष 2020-21 में मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य लोनिवि ने हुआ हैं। मार्ग की मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य का स्थलीय जायजा लेने जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क को कुछ जगह पर खुदवाकर देखा। इस सड़क में मरम्मत का कार्य 49.45 लाख की लागत से कराया गया है। इसके अलावा नेशनल हाईवे-34 से केसरिया का डेरा तक 125.45 लाख की लागत से 700 मीटर की सीसी रोड के निर्माण की जांच की।