फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की ठंड से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। 26 जनवरी को तड़के खेतों की रखवाली करते समय ठंड की चपेट में आए किसान की इलाज के दौरान पीजीआई (लखनऊ) में बुधवार रात मौत हो गई। कस्बे के चांदथोक निवासी सुशील कुमार द्विवेदी (42) बीते मंगलवार सुबह खेतों की रखवाली कर रहे थे। तभी उन्हें ठंड लग गई थी। हालत बिगड़ने पर परिजन पीएचसी ले गए। जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल से कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन

उनके भाई विनीत कुमार द्विवेदी ने बताया 27 जनवरी को कानपुर से लखनऊ पीजीआई रेफर किया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान भाई की बुधवार रात मौत हो गई। बताया छोटे भाई ठंड की चपेट में आ गए थे। गुरुवार सुबह शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विजयलक्ष्मी, पुत्री मुस्कान व माही और पुत्र चंदन का रो रोकर बुरा हाल है। उनके पास चार बीघा कृषि योग्य जमीन थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें