मौदहा में इंगोहटा के पास हाईवे पर भिड़ी एंबुलेंस व कार। संवाद
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा (हमीरपुर)। मरीज लेकर जिला अस्पताल जा रही एंबुलेंस घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह कानपुर-सागर हाईवे पर कार से सीधी भिड़ गई। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी कार सवार दो भाई घायल हो गए। सीएचसी से मरीज लेकर एंबुलेंस जा रही थी। वहीं कानपुर से मरीज देखकर कार से लौट रहे जुल्फिकार (30) व उनके भाई गुलजार (26) निवासी सदर बाजार कैंट जिला सागर (मध्य प्रदेश) से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। सुमेरपुर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से कानपुर भेजा गया है। (संवाद)