फोटो 11 एचएएमपी 12- राठ के आंबेडकर चौराहे पर स्थाई निर्माण ढहाता पीडब्ल्यूडी विभाग का बुलडोजर।
राठ। नगर के आंबेडकर चौराहे के चौड़ीकरण के लिए दूसरे दिन बुधवार को भी अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर से स्थाई निर्माण ढहा दिए गए। सड़क के दोनों ओर मलबे का ढेर लगा हुआ है।
लोक निर्माण विभाग आंबेडकर चौराहे का चौड़ीकरण करा रहा है। चौराहे पर 22 मीटर गोल चक्का बनना है। इसके लिए सड़क के मध्य से दोनों ओर 11-11 मीटर चौड़ाई की जा रही है। चौराहे के चारों ओर जलालपुर रोड, हमीरपुर रोड, लोधी रोड व बजरिया रोड पर 50-50 मीटर तक चौड़ीकरण होना है। यहां भी सड़क के मध्य से 11-11 मीटर की चौड़ाई ली जा रही है। मंगलवार को जलालपुर रोड पर स्थाई निर्माण ढहाए गए। स्वर्णकार धर्मशाला की सात दुकानें तोड़ दीं गईं हैं। वहीं आस्थाई पुलिस चौकी को भी हटाया गया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्रगपाल सिंह, सहायक अभियंता दीपक कुमार सिंह, राजेश कुमार द्विवेदी, अवर अभियंता अजय कटियार, रजनीश, कानूनगो सुरेश यादव, लेखपाल आरती गुप्ता आदि रहीं।