फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हिमौली टीम पर खरेला को मिली 79 रन की धमाकेदार जीत

Wed, 11 Feb 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर) तगारी गांव में स्वर्गीय भान सिंह की स्मृति में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खरेला टीम ने हिमौली को 79 रन से हरा दिया। बल्लेबाज प्रदुम्न ने 78 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में राजेंद्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए।
विज्ञापन


गांव के खेल मैदान पर खरेला के कप्तान हिमालय ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 183 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ओपनर बल्लेबाज प्रदुम्न ने धुआंधार पारी खेलते हुए सात छक्के और तीन चौकों की मदद से 78 रन बनाए। इसके अलावा राज ने भी तेजी दिखाई और चार छक्कों के साथ 32 रन जोड़े। राजेंद्र ने 15 रन का योगदान देकर टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया। हिमौली की ओर से गेंदबाजी में अरबाज ने तीन ओवर में चार विकेट लिए। शमीम ने तीन और रवि ने दो विकेट हासिल किए।
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमौली टीम के बल्लेबाज खरेला की कसी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 104 रन पर ढेर हो गई। हिमौली की शुरुआत आक्रामक रही। बाबू ने चार छक्के और 1 चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली। शमीम ने 22 और अरबाज ने 11 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। खरेला की ओर से राजेंद्र ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि प्रदुम्न ने दो विकेट लिए। मुकाबले में अंपायर की भूमिका वरुण कुमार ने निभाई, वहीं संजय यादव ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें