फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के जाल में जकड़ा राठ का कोटबाजार

विज्ञापन
राठ के कोट बाजार में सड़क पर अतिक्रमण किए दुकानदार - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
कस्बे का कोटबाजार बुरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। व्यापारियों द्वारा सड़क पर दुकानें लगाने से गलियां संकरी हो गईं हैं। होली के त्योहार पर बाजार में बढ़ रही भीड़ से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इस समय पूरा कस्बा अतिक्रमण की चपेट में है। मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा फुटपाथ को कवर कर लिया गया है। सड़क के दोनों ओर वाहन खडे़ कर देने से जाम की स्थिति बन जाती है। अतिक्रमण का प्रकोप कोट बाजार में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।
जहां दुकानदारों द्वारा सड़कों पर दोनों ओर से दुकानें लगा अतिक्रमण कर लिया गया है। करीब बीस फिट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के चलते पांच फिट की संकरी गली के रूप में बचती है।
विज्ञापन

होली के चलते बाजार में खरीददारों की खासी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। नगर पालिका ईओ के के मिश्रा ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर कोट बाजार का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें