फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग चोरों ने वसूली कर रहे युवकों को दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरंग से भरे ट्रैक्टर ट्राली से गुरुवार की रात अवैध वसूली कर रहे चार युवकों को मौरंग चोरी करने वालों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इस घटना में वह जान बचाने के लिए कार छोड़कर खेतों में जा घुसे।
विज्ञापन

रात के अंधेरे में मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहूंनी गांव के निकट विरमा नदी से क्षेत्रीय लोग चोरी मौरंग का काम करते हैं। ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से रातों रात ही मौरंग लादकर क्षेत्र के गांवों में इसकी बिक्री कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार देर रात चार युवक मौरंग लदे ट्रैक्टरों से अवैध वसूली करने पहुंच गए। ट्रैक्टर चालकों द्वारा पैसे देने से मना करने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

मौरंग चोरों ने एकजुट होकर युवकों को दौड़ा लिया। उसके बाद युवकों को सड़क पर दौड़ा-कर पीटा। जान बचाने के लिए युवक चार पहिया वाहन छोड़कर खेतों में जा घुसे।
विज्ञापन

इसके बाद यूपी 112 को फोन कर मदद मांगी। पुलिस के आने पर रात में खेतों से होते हुए अपनी कार लेकर भाग निकले। इधर शुक्रवार को युवक एसपी से मिले।
उन्होंने कहा कि वह चैनल में काम करते हैं। वह खबर बनाने गए थे। उन्होंने अवैध मौरंग खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें