फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के कारण उमस रुला रही

विज्ञापन
विज्ञापन
पौथिया। बिजली कटौती के कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। एक सप्ताह से लोगों का जीना दुश्वार है। बतादें पावर कारपोरेशन शहरी क्षेत्रों में चौबीस घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती लोगों को रुला रही है। इस समय सुबह पांच से सात बजे तक और दोपहर एक से तीन बजे तक बिजली कटौती की जा रही है। वहीं सप्लाई के बीच में अघोषित कटौती हो रही है। गांव क्षेत्र में 15 घंटे से कम ही बिजली दी जा रही है। हवाएं बंद रहने से घरों से निकलकर बाहर बैठने में लोगों को सकून नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

पौथिया निवासी रामलखन, पुरषोत्तम, राजू, सुरेश, रोहित, रामकिशन, राकेश आदि लोगों ने बिजली कटौती न करने की मांग की। उधर लोगों का कहना है शहरी क्षेत्रों के पावर स्टेशन से बराबर सप्लाई दी जा रही है। इस मामले में अवर अभियंता आशुतोष सिंह का कहना है चंदौखी पावर स्टेशन के फीडर से विकास भवन 22 घंटे बिजली दे रहे हैं। कहा 132 केवी स्टेशन से ही पौथिया स्टेशन को कम सप्लाई मिल रही है। उसी आधार पर बिजली मुहैया करा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें