सुगम केंद्र हमीरपुर के बाहर लोगों का तापमान चेक करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में बुधवार को 16 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 15 की पुष्टि रैपिड एंटीजन टेस्ट में हुई है। जबकि एक सैंपल आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1257 सैंपल लिए गए।
इनमें से 15 पॉजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों में वार्ड नंबर-2 हमीरपुर के 7 लोग 39 वर्षीय महिला, 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 55 वर्षीय महिला, 44 वर्षीय व्यक्ति, 18 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय लड़की और 10 वर्षीय बच्चा शामिल है। ठाणा क्षेत्र के गांव चमरकर की 70 वर्षीय महिला और 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इनके अलावा गारली का 23 वर्षीय युवक, मंजरू की 66 वर्षीय महिला, महिला, डेरा परोल का 26 वर्षीय युवक, उटपुर का 17 वर्षीय लड़का, लझयानी की 35 वर्षीय महिला और लुददर महादेव क्षेत्र के गांव डुगा का 47 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। उधर, आरटी-पीसीआर टेस्ट में उटपुर के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।