फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश शर्मा अध्यक्ष व हिमांशु महामंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को दो पदों के लिए मतदान हुआ। इसमें 479 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अध्यक्ष पद के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में 223 मत पाकर दिनेश कुमार शर्मा ने विजय हासिल की।
विज्ञापन

वहीं कृष्ण बिहारी पांडेय 186 मत पाकर दूसरे नंबर रहे। तीसरे नंबर पर रामस्वरूप यादव रहे। उन्हें मात्र 63 मत मिले। महामंत्री पद हिमांशु श्रीवास्तव 337 मत पाकर विजय घोषित किए गए। इनके प्रतिद्वंद्वी अरुण श्रीवास को 133 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस प्रकार अध्यक्ष पद में दिनेश कुमार शर्मा 37 व महामंत्री पद हिमांशु श्रीवास्तव को 204 मत अधिक मिले।
मुख्य चुनाव अधिकारी अल्ताफ हुसैन ने बताया कि कुल 581 मतदाताओं में 479 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष व महामंत्री के पदों पर हुए चुनाव में अपने प्रत्याशी को जिताने की जोर आजमाइश शाम चार बजे तक चलती रही। दो पदों अध्यक्ष व महामंत्री के लिए उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर रही। जबकि कोषाध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, सीनियर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशन यादव व कनिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शंकर तिवारी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
विज्ञापन

तहसील रोड पर मतदान के चलते सारा दिन जाम की स्थित बनी रही। वहीं सहायक चुनाव अधिकारी देवी प्रसाद शुक्ला, मणि शुक्ला, राकेश यादव व महिपाल प्रजापति और नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने ग्रहण की शपथ
प्रोग्रोसिव एंड प्रेक्टिसिंग डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के एल्डर्स कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवीचरन मिश्रा की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चंद्र साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महामंत्री महेश प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष बृजनारायन द्विवेदी व हेमंत मिश्रा, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र बहादुर सिंह, संयुक्त मंत्री गौतम कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार, सुरेश संखवार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र बोस, सुखलाल प्रजापति, राजेंद्र वीर सिंह चौहान, रामकिशोर प्रजापति, कनिष्ठ कार्यकारिणी में मोहसिन कमाल, सरफराज खान, रामदास सविता, शादाब हसन, रामशंकर आदि लोगों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें