फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दरवाजे में उतरे करंट से चिपककर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
फोटो-31एचएएमपी 18- मृतका लीलावती की फाइल फोटो। (स्रोत: परिजन)
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। देवगांव में शुक्रवार दोपहर घर के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देवगांव निवासी मुकेश कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां लीलावती (58) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर के दरवाजे पर पहुंचीं, तभी करंट की चपेट में आकर दरवाजे से चिपक गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि घरेलू विद्युत कनेक्शन की केबल कटने से दरवाजे में करंट उतरने की बात सामने आई है। पुत्र की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मृतका के पुत्र मुकेश का कहना है कि बिजली का खंभा उनके मकान के छज्जे में दबा हुआ है। खंभे में कभी-कभी करंट उतर आता है। आशंका है कि इसी खंभे से करंट गेट तक पहुंचा, जिससे यह हादसा हुआ। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें