फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 300 लोगों को नौकरी

विज्ञापन
कुरारा सीएससी में ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करती एडी स्वास्थ्य डा. अल्पना भारतरिया। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। रघुनंदन सिंह आईटीआई में रोजगार मेले में तीन सौ बेरोजगारों को नौकरी मिल गई। फिटर व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के इन अभ्यर्थियों को वारी इंजीनियरिंग लिमिटेड, नवसारी गुजरात की कंपनी ने रोजगार दिया है। कंपनी सोलर पैनल बनाने का काम करती है।
विज्ञापन

कंपनी के मैनेजर फाल्गुनी देसाई व रुद्रा इंटरप्राइजेज के संयोजक बदन सिंह ने छात्रों का साक्षात्कार लिया। कंपनी व रघुनंदन सिंह आईटीआई के मध्य हुए करार में सभी का चयन किया गया है। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि जो छात्र रोजगार मेले में भाग नही ले पाए हैं उनके लिए फिर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। संस्थान के प्रधानाचार्य पंकज सिंह व प्रबंधक प्रियंका सिंह ने कहा कि संस्थान ने अपने सभी छात्रों को शत प्रतिशत रोजगार दिलाया है। मेले में अन्य संस्थानों से पास आईटीआई, पॉलीटेक्निक तथा बी टेक छात्रों ने भाग लिया है। कंपनी के संयोजक बदन सिंह ने बताया कि छात्रों को कंपनी के माध्यम से आवास से कंपनी तक आने-जाने की फ्री सुविधा दी जाएगी। रहने के लिए मात्र 500 प्रति माह पर फ्लैट रहने के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें